दुद्धी की खुर्शीदा बेगम व बभनी की मनीषा को मिला टशर धागाकरण व टसर कोया उत्पादन में स्टेट लेवल का पुरस्कार

समर जायसवाल-


दुद्धी/ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन का कार्य कई जिलों में किया जा रहा है।जिनमे शहतूती रेशम 44 जनपद, टशर रेशम 13 जनपद व एरी रेशम 8 जनपदों में उत्पादन किया जा रहा है।
रेशम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसको लेकर आज लखनऊ में आज से शुरू हुई पंचदिवसीय ‘सिल्क एक्सपो’ में आज ‘ पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें आज 47 चयनित सर्वश्रेष्ठ रेशम कार्यों उत्पादों तथा धागाकरण क्षेत्र 2 एवमं बुनाई क्षेत्र से 1 उद्यमी को 11 हजार नकद के साथ शाल व ममेंटो का पुरस्कार राज्य मंत्री सिल्क व टसर उदयभान सिंह के हाथों दिया गया , टसर धागाकरण में सर्वश्रेष्ठ चयनित दुद्धी नगर पंचायत के कलकली बहरा निवासिनी खुर्शीदा बेगम पत्नी सोहराब खान को उत्तर प्रदेश को स्टेट लेवल के पुरस्कार से नवाजा गया है वहीं बभनी की मनीषा देवी पत्नी रामानंद को टसर कोया उत्पादन में स्टेट लेबल पुरस्कार मंत्री के हाथों दिया गया|
स्टेट लेवल के पुरस्कार से नवाजे जाने पर शुभचिन्तकों ने खुर्शीदा बेगम व मनीषा देवी को शुभकामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है| सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र रणवीर सिंह व सहायक रेशम विकास अधिकारी एके सिंह ने संयुक्त रूप से उक्त आशय की जानकारी वहीं लखनऊ से दी है।

कैप्शन: लखनऊ में आयोजित ‘सिल्क एक्सपो 21’ में आज दुद्धी की खुर्शीदा बेगम को टसर धागाकरण में स्टेट लेबल का पुरस्कार देते राज्य मंत्री सिल्क व टसर उदयभान सिंह|

Translate »