सांसद  पकौड़ी लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत राष्ट्र का हृदय है।

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद पकौड़ी लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत राष्ट्र का हृदय है। उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने की शुरूआत देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री जी के प्रेरणा व उत्तर प्रदेश लोकप्रिय मुख्य मंत्री जी के निर्णय से हो रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार व अन्य योजनाओं द्वारा पात्रों को लाभान्वित किये जाने के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा के प्रयासों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहाकि जिले में आवास, स्थानीय रोजगार, शुद्ध पेयजल, जहां विद्युतीकरण, सम्पर्क मार्ग, जन स्वास्थ्य आदि को बढ़ावा देकर ‘‘सबका साथ- सबका विकास व सबका विश्वास‘‘ को सार्थक किया जाय। उन्होंने कहाकि जिले के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरीके से प्रयासरत है।

प्रधान मंत्री जी के नये भारत के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण आपसी समन्वय के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि जिले के सभी घरों तक बिजली पहुंचाने, सड़क से जोड़ने, महिला को सशक्त करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, बच्चों को पोषाहार देने, अच्छी पढाई की सुविधा देने, जिले के डार्क एरिया को समाप्त करने का काम किया जाय। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और जिले के विकास का आह्वान सबसे किया।
सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश दिवस के भॉति सोनभद्र जिले का भी स्थापना दिवस मनाया जाय। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिले में जो विकास कार्य हुए हैं और जिला की स्थिति बेहतर होने से उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहतर हुईं है और उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश के रूप में गौरवपूर्ण है।
इस मौके पर मा0 सांसद पकौड़ी लाल के अलावा विधायक सदर भूपेश चौबे जिलाध्यक्ष भाजपा , जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायन सिंह पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा ने जिले में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, स्मृतिचिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, बड़े ही रोचक व मनोहारी तरीके से प्रस्तुत किये गये। वकील राज जादूगर का मायाबी जादू ने सभी का मन मोह लिया। जिले में वर्ष-2020 में हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट के इम्तेहान में ज्यादा नम्बर पाने वाली बालिकाओं को प्रशस्ती-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, एनआरएलएम, मिशन शक्ति, खेल-कूद, युवा कल्याण, तीरंदाजी, उद्यान, कृषि, पशु पालन, श्रम, दुग्धा विकास, मछली पालन, कौशल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों व उत्कृष्ट उत्पादकों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृतिचिन्ह व अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर , जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नेम सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल श्री सत्यनारायन सिंह पटेल, जिला विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी सहित भारी संख्या में गामान्यजन व लाभार्थीगण मौजूद रहें।

Translate »