समर जायसवाल-

दुद्धी – कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में एक वृद्ध महिला को एक बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नज़बू निशा 70 पत्नी स्व इस्लामुद्दीन शाह निवासी
डूमरडीहा अपने घर के ही समीप चाय दुकान पर चाय पीने जा रही थी कि एक तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजनों ने वृद्ध महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है। वृद्ध महिला को दाएं हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal