सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 7 लोंगों को भेजा जेल

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 06/2021 धारा-3(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) में वांछित अभियुक्तगण 1- बाबूलाल पुत्र दशरथ 2- नागेंद्र पुत्र बाबूलाल 3- जोगेंद्र उर्फ राजकुमार पुत्र बाबूलाल 4- अरविंद पुत्र बाबूलाल 5- विक्रम मौर्य पुत्र नंदू 6- जितेंद्र पुत्र बाबूलाल 7- चंद्रमा पुत्र नंदू, समस्त निवासीगण ग्राम बारी महेवा थाना करमा जनपद सोनभद्र को ग्राम बारी महेवा से गिरफ्तार कर मा. न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-श्री देवतानंद सिंह प्र.नि. थाना-करमा,सोनभद्र ।
2-उ.नि. बजरंगबली चौबे,थाना करमा ,सोनभद्र।
3-उ.नि. शेषनाथ यादव, थाना करमा ,सोनभद्र।
4-उ.नि. राजेश कुमार पांडे,थाना करमा ,सोनभद्र।
5-हे.का. रमेश यादव,थाना करमा सोनभद्र।
6-हे.का. बृजेश यादव,थाना करमा सोनभद्र।
7-हे.का. रंगीले यादव,थाना करमा सोनभद्र।
8-का. गृजेश राजपूत,थाना करमा सोनभद्र।
9-म.का. रेखा यादव, थाना करमा सोनभद्र।

Translate »