सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल के पूजनीय माता जी के पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम सेवा योजना एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा पुण्यतिथि पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्रीजी ने बताया कि स्वर्गीय उर्मिला जी के पुण्यतिथि पर पौधरोपण व मच्छरदानी, कंबल वितरण किया गया, जो पुनीत कार्य है। पुनीत कार्य करने पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वही इस दौरान देवेंद्र पटेल ने बताया कि हर वर्ष पूर्ण तिथि पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों के सहयोग के साथ आसपास के क्षेत्रों में चिन्हित कर गरीब असहाय लोगो को कंबल वितरण व अन्य सामग्री वितरण का कार्य किया जाएगा। जिससे गरीब असहाय लोगों को मदद हो सके

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ,अपना दल सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ,घोरावल विधायक अनिल मौर्य ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ,धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, मनोज सोनकर ,मोहन कुशवाहा, अशोक मौर्य ,इंजीनियर रमेश पटेल ,पुष्पा सिंह ,कोमल पांडेय, मंजू गिरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal