अनपरा तापीय परियोजना में सीजीएम ने शहीद उद्यान’’का किया लोकार्पण

सोनभद्र।अनपरा तापीय परियोजना में सीजीएम ने शहीद उद्यान’’का किया लोकार्पण ।बताते चले कि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) इं0 एच0 पी0 सिंह जी की उपस्थिति में एवं उनकी
धर्मपत्नी एवं अध्यक्ष-ज्योतीपुंज महिला मंडल श्रीमति किरन सिंह की अध्यक्षता में परियोजना परिसर में ’’शहीद उद्यान’’का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) इं0 एच0 पी0 सिंह की उपस्थिति में एवं उनकी
धर्मपत्नी एवं अध्यक्ष-ज्योतीपुंज महिला मंडल श्रीमति किरन सिंह जी की अध्यक्षता में परियोजना परिसर में शहीद उद्यान
का लोकार्पण अनपरा परियोजना के राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन एवं ऊर्जा शक्ति महिला मंडल के पदाधिकारियो
के विषेश प्रयास से सम्पन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि

के रूप में परियोजना से इं0 दीपक
कुमार, मुख्य अभियन्ता ’ब’ ताप, इं0 मनोज कुमार सचान मुख्य अभियन्ता ’द’ ताप, इं0 आर0 के0 तिवारी मुख्य अभियन्ता
’अ’ ताप, इं0 राधे मोहन मुख्य अभियन्ता ’प्रशासन’ अ-ताप, अपने परिवारजनो के साथ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में
उघान लोकार्पण के बाद छोटे-छोटे बच्चो के द्वारा अमर शहीद एवं देश के महानायको के किरदार उनके लोक-प्रसिद्व
नारो एवं छन्दो द्वारा प्रस्तुत किया गया। कुछ बच्चो ने देश भक्ति-गीत प्रस्तुत किये, कुछ बच्चो ने देशभक्ति गाने पर नृत्य प्रस्तुत किये।
बच्चो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से प्रसन्न होकर मुख्य अतिथि इं0 एच0 पी0 सिंह की उपस्थिति में एवं उनकी धर्मपत्नी
एवं श्रीमति किरन सिंह द्वारा रूपये 2100.00, षापिंग काम्पलेक्स में शक्ति रेफ्रिजेशन से पाण्डे ने रूपये 1000 तथा कार्यालय सहायक मानवेन्द्र सिंह द्वारा रूपये 1000 का नगद पुरस्कार बच्चो के प्रोत्साहन हेतु दिया
गया। कार्यक्रम के मंच से अतिथियो के सम्बोधन में अमर शहीदो और देषभक्तो को नमन किया गया, अनपरा तापीय
परियोजना के मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) इं0 एच0 पी0 सिंह जी द्वारा इस उद्यान को कालोनी निवासियो को भेंट करते हुए
अमर शहीदो को ना भूलने वाली श्रद्वांजली अर्पित की गई। श्रीमति किरन सिंह द्वारा मंच से लोगो को अपने पर्यावरण
को साफ-सुथरा रखने, अपने परिवार में बुजुर्ग एवं माता-पिता का ख्याल रखने, पेड़ लगाने की बात कही गई। अपने
रा0वि0प0जू0इंजी0 संगठन के अध्यक्ष इं0 हरिषंकर चौधरी जी द्वारा कालोनी के बेकार पड़े पार्क की सफाई, उसमें टहलने
के लिये फुटपाथ बनाने, उसे उद्यान के रूप में विकसित करने के संगठन के विषेश अनुरोध को स्वीकार करने हेतु प्रबन्धन
विषेशतः मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) इं0 एच0 पी0 सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति किरन सिंह जी का आभार व्यक्त
किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जानपद अनुरक्षण एवं वैद्युत व्यवस्था देख रहे अभियन्ताओ, अवर अभियन्ताओकार्मिको, संविदा-कार्मिको संगठन के जुझारू पदाधिकारी एवं सदस्यो का, महिला मंडल के पदाधिकारियो एवं सदस्यो का,
बच्चो के अभिभावको का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष-ज्योतीपुंज महिला मंडल श्रीमती किरन
सिंह ने ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की महिलाओ के साथ मंच पर वंदे मातरम गीत गाया गया जिसके बाद कार्यक्रम में
उपस्थित छोटे बच्चो के लिये मेढक दोड़, गुब्बारा-दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इं0 सत्यम यादव
एवं इं0 मोहित यादव ने किया। जे0ई0 संगठन एवं ऊर्जा शक्ति महिला मंडल के सदस्यो ने शहीद उद्यान के लोकार्पण
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संलग्नक विभिन्न कमेटियो के सदस्य ने सहयोग किया।

Translate »