रेनुसागर में धूमधाम से मना क्रिसमस

रेनुसागर।हिण्डालको रेनुसागर के सौजन्य से अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव के निर्देशन में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर क्रिसमस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताते चले कि क्रिसमस पर्व पर सेंटाक्लॉज का रूप धरे स्कूली बच्चों ने रेनुसागर कालोनी वासियों को जिला प्रशासन दी गई गाइड लाइन के आधार पर कोविड-90 से बचाव का संदेश देते हुये पूरे कालोनी परिसर में मास्क, सेनेटाइजर,हैडवास टॉफी जैसे गिफ्ट का वितरण किये। सेंटाक्लॉज बने बच्चों के दिये गए सन्देश को कालोनी वासियों ने भूरी -भूरी प्रसंशा की।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा इंदु यादव ने सेंटाक्लॉज का रूप धरे स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी,रणजीत सिंह ,सनोज,विशाल ,मुरारी एवं आशीष का सराहनीय सहयोग रहा।

Translate »