सोनभद्र।आज 5 दिसंबर 2020 को कम्पोजिट विद्यालय खचार पर उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सदर विकास खण्ड रावर्ट्सगंज का निर्वाचन/मनोनयन निर्वाचन पर्वेक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष नगवां व कुबेर प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष चतरा एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह व महामंत्री धीरेन्द्र पति तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

एक बार पुनः कमलेश सिंह बि0खण्ड रॉबर्ट्सगंज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।मंत्री सुरेश कुमार जायसवाल,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त,प्रवक्ता मधुबाला श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष सुमन तिवारी,शिवकुमारी,अभिलाषा सिंह,उमा सिंह पटेल,

रजनी राजवंश,संयुक्त मंत्री मोनिका सिंह, माधुरी सिंह,पंकज कुमार मिश्र,लेखाकार मधुलता गौड़,आय व्यय निरीक्षक राजेश जायसवाल बने।इस मौके पर घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, उमेश श्रीवास्तव अर्जुन सिंह,मण्डल के पदाधिकारी आशा भारती, वंदना चौधरी,वरिष्ठ शिक्षकश्री संतोष पाण्डेय, रामवृक्ष सिंह,रामचन्द्र मौर्य,श्री नारायण वर्मा,मनोरमा देवी,श्यामलतासिंह,समेत ब्लॉक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारणी शिक्षक हित मे कार्य करेगी।सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal