
हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ सोनेश्वर घाट
चोपन/ सोनभद्र(राकेश केशरी)- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोन सेवा समिति के सौजन्य से सोननदी के तट पर सोनेश्वर घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया कोविद 19 के गाइडलाइन को दृष्टिगत करते हुए नगर वासियों ने सोननदी के पावन जल में दीपदान किया गया वहीं पुरे घाट को आकर्षक तरिके से सजाया गया था समिति के लोगों द्वारा आने वाले श्रद्धांलुओ को मास्क के साथ ही हांथों को सेनेटाइज भी किया जा रहा था सायं 6.30 बजे विधि विधान से सोननद का पूजन अर्चन किया गया पुरा वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया सोनतट पर बने सभी घाटों पर दियों की जगमगाहट से नहा गया | इसके पूर्व चौबीस घंटे के अखंड हरिकिर्तन के समापन के पश्चात रंगोली का आयोजन किया गया जिसमें नगर की होनहार बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत रंगोली बनाया जिसे लोगों ने खुब सराहा वहीँ स्थानीय कलाकार निर्मल तिवारी, अतुल मिश्रा ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन मनोनीत सभासद व नमामी गंगे के जिलाध्यक्ष व सोन सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र केशरी ने किया।इस अवसर पर राजेश अग्रहरी ,ओमप्रकाश, बंटी सिंह, बिट्टू सिंह,सावित्री देवी,सत्यप्रकाश तिवारी,गणेश तिवारी, संजीव त्रिपाठी, मनीश त्रिपाठी,अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ,चोंपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी,कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव मय पुलिस फोर्स व स्थानीय जनो समेत नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal