आस्था के महापर्व पर  छठ घाटों पर उमड़ा भक्तो का सैलाब 

:- व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य,सुबह करेगी पारण

चाक-चौबंद दिखी सुरक्षा व्यवस्था

आस्था व विश्वास से लबरेज छठ महापर्व पर बोना साबित पड़ा कोरोना।:- हजारो छठ बर्ती महिला ने डूबते सूर्य का दिया अर्ध्य।
अनपरा,बीना, शक्तिनगर।
सूरज उपासना के महापर्व छठ पूजा ऊर्जांचल में हर्षोल्लास के साथ शाम के अर्ध्य के साथ संपन्न हुई। रेेणु सागर कुंड में सूर्य को अर्ध्य देकर नमन किया एक परिवार देश समाज केेेे सुख शांति
के लिए मंगल कामना की। राम मंदिर छठ घाट बीना, रिहंद जलाशय, चिल्का झील बीना राम मंदिर तलाव सहित आसपास में तालाब में हजारो लोगों ने पूजा की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनपरा विजय प्रताप सिंह सोनिया सिंह पत्नी एसएचओ अनपरा,संजय द्विवेदी,आर पी सिंह,सुमन द्विवेदी,पिंकी सिंह,एक दिन की थाना प्रभारी अनन्या सिंह,संयोगिता त्रिपाठी,शेषनाथ सिंह ,दीपक श्रीवास्तव, संजय सिंह, संजय,प्रदीप तिवारी, सत्यांश मिश्रा सहित रेनू सागर छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।अनपरा,बीना, शक्तिनगर, सिंगरौली।सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन पूरे देश भर में धूमधाम से व्रती लोगों ने नदियों एवं घाटों में उतर कर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। अनपरा,बीना, रेनुसागर, शक्तिनगर, सिंगरौली में भी इसकी खासी रौनक दिखी। अर्जुन छठ घाट, सूर्य मंदिर अष्टकूड़, राममंदिर सहित मोरवा छठ घाट, रेलवे स्टेशन के समीप बने घाट, झिगुरदा घाट व एनसीएल कॉलोनी स्थित घाटपर में भी स्थानीय लोगों ने छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपने पुत्र की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार संग घाटों पर प्रस्थान करने लगीं, परिजन सिर पर सूप व हाथों में गन्ना लिए व्रती महिलाओं संग घाटों पर पहुंचे। वहाँ पहुँच कर बनाए गए वेदी पर सूप रख कर छठ माता का घ्यान लगाया गया। सूर्य अस्त होने से पूर्व व्रती महिलाओं ने तालाब में स्नान कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर अपने वेदी स्थल पहुँच कर अपने अपने सूप पर घी के दीपक जलाकर छठ मईया का ध्यान लगा अपनी मन्नतें मांगी।

*माराबा रे सुगवा धनुष से सुगा गिरे मुरझाए, साँझी के देब अरगिया सुबह मांगवन जरूर आदि गीत गाकर छठी मैया को छठी भर्ती महिलाओं ने रिझाया।

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार छठ पूजा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई दिशानिर्देश जारी किये गए थे परंतु इस महापर्व को देखने के लिए भी स्थानीय लोगों का काफी हुजूम छट घाटों पर उमड़ा दिखा। मोरवा पुलिस बल, निगम अमला घाटों पर लोगों को समझाइश देने में जुटी रही पर इतने वृहद स्तर पर लोगों के घाटों पर पहुंचने के कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका। गौरतलब है कि कल खरना का प्रसाद चढ़ा और उसे खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। इसी क्रम में आज तीसरे दिन शुक्रवार शाम को महिलाओं ने छठ घाट पहुंचकर डूबते हुए सूरज को पहला अर्घ्य दिया एवं कल सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देकर व्रती महिलायें अपना व्रत समाप्त करेंगी। शुक्रवार दोपहर बाद से ही को मुहल्लों से लेकर घाटों तक छठ पूजा के पारंपरिक व कर्णप्रिय गीत गूंज रहे।

*चाक-चौबंद दिखी सुरक्षा व्यवस्था
क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर एसएचओ अनपरा विजय प्रताप सिंह,थाना प्रभारी शक्तिनगर मिथलेश मिश्राचौकी इंचार्ज रेनुसागर मोहम्मद अरसद ,चौकी प्रभारी बीना ज्ञानेन्द्र सिंह पूरे दलबल के साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए तत्पर दिखे। पूजा स्थल जाने के लिए सभी जगह पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी। जिसकी देखरेख स्वयं एसएचओ देख रहे थे।
Translate »