आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र एसोसिएशन सोनभद्र के म्योरपुर व बभनी ब्लाक इकाई का गठन,व विस्तार किया गया।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

बभनी। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के संघ पदाधिकारियों का बैठक शुक्रवार को जरहाँ के शिव मन्दिर के प्रांगण में म्योरपुर व बभनी के पदाधिकारियों का बैठक जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान के नेतृत्व में आहुत की गई।जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन में नये लोगों को जोड़़ कर विस्तार किया गया।वही मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद अफजल अहमद ने किया।

अफजल अहमद व वकील अहमद खान ने म्योरपुर ब्लाक में टीम का गठन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। वही म्योरपुर ब्लाक के टीम में श्री हीरामणि विश्वकर्मा को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया।कमलेश मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्तार रिजवी (संरक्षक),कर्मवीर सिंह (महामंत्री),रविन्द्र श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी),शिव कुमार (सचिव),अजीत कुमार पाण्डेय (प्रवक्ता), रेखा देवी(महिला मोर्चा अध्यक्ष), सरोज भारती (महिला मोर्चा महामंत्री), ज्वाला प्रसाद (कोषाध्यक्ष),जगत नरायण यादव (उपाध्यक्ष-पूर्वी),रामदेव (सक्रिय सदस्य),श्यामाचरण द्विवेदी उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों को मनोनयन प्रमाण पत्र देकर संगठन को मजबूत कर शिक्षामित्रों की हक की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बभनी रविन्द्र नरायण पाण्डेय, मीडिया प्रभारी चन्द्रसेन पाण्डेय,संगठन, मंत्री शकीर अख्तर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Translate »