कांग्रेस पार्टी ने ब्लाक अध्यक्षो को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोनभद्र के 10 ब्लॉक अध्यक्षो की सूची का अनुमोदन करने के बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षो की अगुवाई में कांग्रेस न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी को खड़ा करेगी। प्रियंका गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत पर खड़ी होगी। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष अमरदेव पांडेय, घोरावल लल्लू राम पांडेय, चतरा सुनील मिश्रा निगम, नगवा बीरबल सिंह खरवार, चोपन- संतोष सिंह, कोन- मदन गुप्ता, कर्मा-इम्तियाज अहमद, बभनी- परवेज अख्तर, दुद्धी- शशिकान्त गोंड़, म्योरपुर- अशर्फी लाल गोंड़, बनाये गए है। बधाई देने वालो में जिला उपाध्यक्ष , अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, उषा चौबे, शत्रुंजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, आशुतोष दुबे, nsui जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, राजबली पांडेय, नामवर कुशवाहा, प्रमोद पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »