पिपरी/ सोनभद्र महिलाओं ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना किया…..

इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाईयों को तिलक लगाती हैं।
भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है। इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं। इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करके तिलक लगाती हैं। पूजा में नेहा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव, आकांक्षा सिन्हा, निधि सिंह, माधुरी सिंह, माधुरी सिन्हा आदि मौजूद रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal