महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

म्योरपुर/पंकज सिंह

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सम्मान पर विशेष कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को विकास खण्ड सभागार में आयोजन किया गया।इस मौके पर महिला ग्राम प्रधान समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि कहीं पर भी महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।कहा घर की लक्ष्मी की पूजा होनी चाहिए।बेटियां किसी से कम नहीं है और क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है।कहा चाहे जो परिस्थितियों हों बच्चों को पढ़ाना आवश्यक है।लड़का लड़की बिना भेद किए ही पढ़ाया जाए तो वह जरूर ही आगे बढ़ेंगे।कहा विकास का अवसर लड़का लड़की को समान रूप से देना होगा तभी समान रूप से लड़का लड़की का विकास होगा और वह आगे तरक्की करेंगे।

बाल विकास विभाग की प्रभारी सीडीपीओ सरोज देवी ने कहा कि बेटा और बेटी को समान अवसर देना होगा तभी उनका सामान विकास होगा।कहा कि बेटियां माताओं का हाल बताना शुरु कर देती हैं।बेटियों को दबाना नहीं चाहिए हमको लड़कों के समान ही विकसित करना चाहिए और उनके मन का करना चाहिए जो उनकी इच्छा हो वहां होना जरूरी है।कहा बेटियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए उनको भी समान अवसर का लाभ मिलना चाहिए।कहा सारी महिलाएं और बेटियां लक्ष्मी का ही रूप है।इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत दीपक सिंह एनआरएलएम सुजीत सिंह ग्राम प्रधान करोड़पतिया देवी बुद्धि नारायण यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।इस दौरान माता पिता और पुरुषों द्वारा सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया।

Translate »