ओम प्रकाश रावत विंढमगंज (सोनभद्र)विंढमगंज/ सोनभद्र| स्थानीय वन रेंज में अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा कर बसे सोननगर में इन दिनों वन सुअर बेखौफ मारे जा रहे है, ग्रामीण के द्वारा लोहे के तार का फासे लगाकर आये दिन वन सूअरों को शिकार कर रहे है | इसी लगाए गए फासा में करीब एक पखवारे पूर्व एक गाय के फंस जाने से मौत हो गयी।गाय के स्वामी राजेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र बलदेव यादव निवासी फुलवार गाँव ने बताया कि 7 दिन पूर्व विंढमगंज थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए तहरीर में कहा है कि 19 अक्टूबर 20 को रोज की भांति जंगल में चरने जाती थी जो 19 तारीख से लापता हो गयी जिसे काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली जो 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे अरहर के खेत मे मरी पड़ी मिली जब हमलोगों ने देखा तो गाय को फासा में फंसने से मौत हो गयी है जो जोरुखाड़ गांव के एक व्यक्ति द्वारा सुअर मारने के लिए फासा लगाया गया था और उसी फांसा में फंसकर गाय मर गयी।वहीं थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने सेलफोन पर बताया कि हमें इस तरह की कोई सूचना नहीं है अगर सूचना मिली तो तत्काल कानूनी कार्यवाही की जायेगी
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal