आलू ,प्याज की बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियो का प्रदर्शन

सोनभद्र।आलू प्याज़ के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के अगुवाई में गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में होते हुए सब्जी मंडी में पहुँचकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दामों को कम नही करेगी तो बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

जिला अध्यक्ष रामराज गोंड़ ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ रही है।भाजपा सरकार को गरीबों मजदूरों से कोई लेना देना नही है। सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुचा रही है।
जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा व अरविंद सिंह ने कहा कि आलू दाल प्याज के दाम आसमान छू रहा है। भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि महंगाई कम होगी लेकिन सत्ता आने के बाद चुनावी वादे को भूल गयी।
जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जनता मंहगाई का दंश झेल रही है। त्योहार के समय मे दाल ,रिफाइंड, सरसो के तेल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में आमजनता के थाली पर महंगाई भारी पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव उषा चौबे ने कहा कि महगांई इस कदर बढ़ गयी है कि महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है।
शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर हैं आमजनता परेसान है। सरकार महगांई रोकने में फेल साबित हो रही है। महगांई से किसान व मजदूर काफी परेसान हैं।
उक्त मौके पर कोषाध्यक्ष फरीद अहमद,जितेंद्र पासवान, नामवर कुशवाहा, नागेश पाठक, संगीता श्रीवास्तव, राजबली पांडेय, लल्लू पांडेय,राजबली पांडेय, राजेंद्र भारती, सत्यदेव पांडेय, अमित i चतुर्वेदी, प्रमोद पांडेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, सालिग्राम कन्नौजिया, प्रदीप चौबे, आनन्द पटेल, अवनीश राजपूत, बिशिष्ट चौबे, बृहस्पति भारती, आशुतोष शुक्ल, आकाश सोंनु, संतोष पाठक, सेराज हुसैन, राहुल सिंह सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Translate »