बीजपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क का हुआ उद्धघाटन

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बीजपुर थाने में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश अनुपालन में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति मिशन अभियान के तहत मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी धन्वंतरी चिकित्सालय रेनु सक्सेना एनटीपीसी रिहंद द्वारा महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। स्थापित हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्या को सुनने हेतु यह 24 घंटा उपलब्ध रहेगा उनकी समस्या को सुनकर उनका निस्तारण तत्काल किया जाएगा।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सम्बोधित करते हुएकहा कि आप सभी निर्भीक होकर अपना काम करे,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को ध्यान में रखते हुए उसके निवारण हेतु जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया हैं जिससे आप लोग अपनी समस्या हेल्प डेस्क पर आकर खुलकर बता सकती हैं और शासन द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 1076,181,1090,112,102,108 पर निसंकोच काल कर सकती हैं साथ ही थाने के नम्बर 9454404274 पर भी फोन करके पीड़ित महिलाएं समस्या बता सकती हैं। मुख्य अतिथि रेनु सक्सेना, हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता और एनटीपीसी मानव संसाधन के प्रबंधक अजीत कुमार ने भी अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।इस अवसर पर एनटीपीसी सीएसआर के सहायक प्रबंधक अरविंद शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, विकास मंगला,सावित्री देवी,मोक्षदा जोगी के साथ साथ काफी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।

Translate »