
अनपरा/सोनभद्र अनपरा थाना क्षेत्र महिलाओं को जागरूक करने के लिये मिशन नारी शक्ति के तहत शारदा मंदिर पूर्वी परासी मे रेनुसागर चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद व महिला आरक्षी सुमनलता ने महिलाओ युवतियो को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया। मुहम्मद अरशद ने संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी निर्भीक होकर अपना काम करे, महिलाओ,बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओ को नवरात्र के पर्व पर शक्ति का अवतार बताया है। उन्होने अपील करते हुये कहा आप लोग को किसी से डरने की जरूरत नही है। पुलिस आप के ऊपर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए सदैव तत्पर है।
आप 1090 अथवा 181 टोल फ्री नंबर पर काल करके निः संकोच अपनी समस्या बताये। काल रिसीवर व आप की मदद करने वाले महिला पुलिस होंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal