मिशन शक्ति के तहत म्योरपुर ने महिलाओं को किया जागरूक

(म्योरपुर/पंकज सिंह)

स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे आपरेशन शक्ति के तहत प्रभारी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने महिलाओं को जागरूक किया और महिलाओ के सुरक्षा एवं सम्मान में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सम्बंधित हेल्प लाइन नंबर 1090,181 और 112 से मदद ली जा सकती है। कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर साशन और पुलिस प्रतिबद्ध हैं

आप लोग अपने समस्त कार्य निर्भीक होकर करे।आप के साथ मनचलों,मनबढ़ो द्वारा किसी भी छेड़खानी,धमकी या किसी भी प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है तो आप ऐसे लोगो की सुचना तत्काल 1090,181 या 112 पर दे पुलिस तत्काल आप की मदद करेगी , कहा मनचलों का स्थान जेल में होगा कहा कि पुलिस सूचना देने वाली महिलाओं का नाम गुप्त रखती है। ।उन्होंने कहा कि पुलिस सार्वजनिक स्थानों विद्यालयों के समीप,बस स्टैंड, पर नजर रखे हुए हैं। ऐसी हरकत करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा। शुभा प्रेम ने कहा कि हमारी चुप्पी हमे ऐसे लोगो को सह देती है जरूरत है कि हम चुप्पी तोड़े और गलत पर पुलिस का मदद ले।खुद को भी मजबूत बनाये। मौके पर,महिला कांस्टेबल नंदनी यादव, विमल सिंह लाल बहादुर,देवनाथ सिंह मनीषा,रजनी,सलमा,बिना मिश्रा पूजा विश्वकर्मा सहित लगभग 50 क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रही।

Translate »