भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा बखरिहवाँ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मनाया गया जन्मदिन समारोह

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता/राहुल तिवारी) भारतीय जनता पार्टी बखरिहवाँ के कार्यकताओं ने आज अंजानी, लीलादेवा, सेंदुर समेत कई जगहों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मनाया उपाध्याय जी के दिए गए अन्तोदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए गरीब, वंचित शोषित मजदूर व अन्य किसी भी कारण से समाज में पिछङे ब्यक्तियों के लिए विशेष योजनाए बनाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति का विकास करना ही अन्तोदय है, और भाजपा सरकार इसी विचारधारा से कार्य कर रही है। जहाँ मौके पे विष्णु कांत दुबे मंडल महामंत्री,श्याम नारायण सिंह, विजय माल,भाजपा के मंडल समेत सेक्टर व बूथ के तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Translate »