
अनपरा।प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन “सेवा सप्ताह”को सादगी से मनाने के तहत,कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए महिला मोर्चा अनपरा मण्डल के द्वारा डीबुलगंज,परासी,गरबन्धा के मलिन बस्तियों में जाकर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया और आदरणीय मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना किया गया।
इस दौरान मण्डल महामन्त्री प्रमोद शुक्ला,मण्डल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष एनी विजेता,सेक्टर अध्यक्ष विवेक सिंह,आकाश पाण्डेय,रामदुलारे पनिका, प्रवीण गुप्ता,कुन्दन जायसवाल,सुमन देवी,सृष्टि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal