सोनभद्र।देश ही नही दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आज 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बडे़ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है उसी क्रम में सेवा सप्ताह के चैथे दिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जनपद के 70 स्थानों पर फल वितरण किया गया व विकास खण्ड राबर्ट्सगंज के प्रांगण में 70 दिव्यांगों को आवश्यकमानुसार उपकरण वितरित कर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजना सिंह के नेतृत्व में जनपद के 70 गरीब, आदिवासी, मलीन बस्ती व सरकारी अस्पतालों में फल वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे सदर विधायक भूपेश चैबे ओबरा विधायक संजय गांेड घोरावल विधायक डाॅ0 अनिल मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल सेवा सप्ताह के जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद अभिषेक सिंह, अजीत रावत ,संतोष शुक्ला, शंभूनारायण सिंह, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए फल वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय रा0गंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे व भाजपा जिला मंत्री विनोद पटेल के नेतृत्व में 70 दिव्यांगों को भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आवश्यकतानुसार 70 से अधिक उपकरणों को वितरित किया गया जिसमें 41 ट्राई साईकिल 20 जोड़ी बैशाखी 16 कान की मशीन व 10 छड़ी बांटी गयी ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि आज प्रधानसेवक विश्व विख्यात दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण राष्ट्र उनके दीर्घायु होने कि मंगल कामना करता है, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं धर्म के लिए समर्पित है राजनीती के नाम पर तीन दशक पहले एक तारा उभरा जो आज सेवा के आसमान में ध्रुव बनकर स्थापित है, गुजरात के एक छोटे गांव से शुरु हुई ये जीवन यात्रा किसी ऐतिहासिक गाथा से कम नहीं है, समस्त भारत भक्तों ने प्रधानमंत्री बनाकर उन्हें विश्व में शक्तिशाली भारत बनाने का संकल्प दिलाया। शक्तिशाली राष्ट्र के दृष्टा राष्ट्र भक्ति का पर्याय नरेंद्र मोदी अखण्ड भारत की पूर्नस्थापना करेंगे नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन कीर्तिमान स्थापित करने कि होड़ में नही बल्कि राष्ट्र को सशक्त करने के संकल्प को समर्पित है।
विभिन्न कार्यक्रमों मे मुख्यरुप से मनोज सोनकर, कृष्णमुरारी गुप्ता, अरविंद पाण्डेय, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, दिलिप चैबे, मंजू गिरी, रविंद्र केशरी, मोनू रवि द्विवेदी, संजय जायसवाल, धर्मवीर त्यागी, अंशू अग्रहरी, सुनीता पाण्डेय सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal