चिकित्सा और पर्यावरण के क्षेत्र में दिया अहम योगदान
म्योरपुर(पंकज सिंह)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को जिले की मदर टेरेसा कहे जाने वाली प्रख्यात समाज सेविका और चिकित्सक डॉ रागिनी प्रेम को उनके जन्म दिन पर आश्रम कार्यकर्ताओ और सुभचिंतको ने प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना और विचार गोष्टी आयोजित कर उन्हें याद किया। विचित्रा महाकक्ष में आयोजित विचार गोष्टी को संबोधित करते हुये समाज सेविका राखी जायसवाल ने कहा कि डॉ रागिनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील थी उन्होंने ऐसे समय मे यहां काम किया जब लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे थे।उन्होंने महिलाओ के

स्वास्थ्य ,शिक्षा और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया।निजी तौर पर वे बेहद मिलन सार रही। जुगैल, अजनिया,गुलालीडीह, फरीपण ,बकुलिया बभनी,पिपरहर चेतवा आदि जगहों पर भी डॉ रागिनी को याद किया गया। इसके पूर्व प्रेरणा स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना कर उन्हे याद किया गया।मौके पर नीरा अभिनव ,सोनी,मोनिका अनुप्रिया,आदि ने अपने विचार रखे और उनके साथ विताये पल का स्मरण किया। मौके पर डॉ विभा शुभा प्रेम , रविन्द्र जायसवाल, विमल सिंह, देवनाथ सिंह, इंदुबाला, प्रिया विश्वकर्मा, लालमन,दिवाकर,राधेश्याम पाल आदि उपस्थित रहे।संचालन शिव शरण सिंह ने किया।
फ़ोटो
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal