यूरिया खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेसियो ने सौपा ज्ञापन

सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड के नेतृत्व में यूरिया की भारी किल्लत को लेकर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर उपजिलाधिकारी के कार्यलय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि “जनपद में किसानों का शोषण बदस्तूर जारी है, किसानों को इस समय खेती में यूरिया की बेहद आवश्यकता है ऐसे उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं पर बेखर है। आज डीजल के दामों में बेतहाशा बृद्धि से किसानों का कमर टूट गया है। ” मोदी योगी किसान विरोधी सरकार है।”
उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहां कि ” कठिन परिश्रम करने के उपरांत किसानों को आज उर्वरक की आवश्यकता है जिसे प्रदेश सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही,इसी प्रकार किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, कमलेश ओझा, बृजेश तिवारी,सईद खां, अश्वनी कुमार त्रिपाठी,लल्लू सिंह, बृहस्पति भारती,दयाशंकर पांडे, स्वतंत्र साहनी,सेतराम केशरी, विजेन्द्र नाथ त्रिपाठी,राम प्यारे,बसन्त गोंड,मंजू देवी,जनैन्द्र दास,कार्यालय प्रभारी सालिगराम कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Translate »