ब्लॉक संरक्षक/संयोजक ब्रह्म देव तिवारी के अनुमोदन उपरांत 22 लोगों के नाम पर अंतिम मुहर
पंकज सिंह@sncurjanchal

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इकरार हुसैन ने आज अपनी कमेटी का गठन किया और बताया कि कई नए चेहरों को नई जिम्मेदरियां दी गईं।आनंद चौबे महामंत्री का पद संभालेंगे, वहीं महिला मोर्चा की टीम में निवेदिता को उपाध्यक्ष और मधु यादव संगठन मंत्री तथा सुगिता कुमारी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।बसंत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शुक्ला,सर्वेश त्रिपाठी,मनीष कुमार सिंह,व नारायण दास गुप्ता को उपाध्यक्ष,राघवेन्द्र पांडेय आधिकारिक प्रवक्ता/संगठन मंत्री,अवनीश यादव ,विवेक पांडे,अजय कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, एवम् प्रचार मंत्री पद हेतु वेद प्रकाश राय,आलोक रंजन पांडे,संजय गुप्ता,व कमलेश यादव को चयनित किया गया।उमेश कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष , मोहम्मद आमिर अकोऊंटेंट, व सुनील कुमार सिंह को आडिटर की जिम्मेदारियां दी गईं।

सभी नए पदाधिकरियों से श्री हुसैन ने पूरी उम्मीद के साथ शिक्षक हित में कार्य करने हेतु अपील की , और बताया कि किसी भी हाल में शिक्षकों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संगठन अध्यापकों के लिए हमेशा से उनके हित में कार्य करता आ रहा है और आगे भी समर्पित रहेगा। महामंत्री आनंद चौबे ने कहां 22 सदस्यों की टीम हमेशा अध्यापकों के हित में सदैव तत्पर रहेगी।जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी और पूरी जिला कार्यकारिणी ने बधाइयां दिए और उम्मीद जताया कि ब्लॉक प्रेसिडेंट की अगुवाई में ये नई टीम अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण रूप से करेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal