नई दिल्ली।पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार श्रीलंका तक सुरक्षित पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाएगी श्रीलंकन एयरलाइंस।नई दिल्ली जैसे ही श्रीलंका अपनी सीमाएं यात्रियों के लिए खोलता है, पर्यटन के प्रमुख आर्थिक संचालक और राष्ट्रीय संवाहक (नेशनल कैरियर) बनने की सम्भवना है और श्रीलंकन एयरलाइंस की देश की आर्थिक

रिकवरी में प्रमुख भूमिका निभाने की संभावना है। पूरी तरह श्रीलंका की सरकार के आधिपत्य में और उनके सहयोग से संचालित इस एयरलाइन को इस वर्ष अप्रैल माह के आरम्भ में तय सेवाओं को स्थगित करने के आदेश दे दिए गए थे क्योंकि उस समय श्रीलंका कोविड-19 की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहा था। अब चूंकि श्रीलंका के स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थितियां नियंत्रण में हैं, यह एयरलाइन पुनः आसमान में उड़ान भरने और श्रीलंका को बाकी दुनिया से फिर से जोड़ने को तैयार है।
श्रीलंका की सीमाओं के फिर से खुलने के बारे में चर्चा करते हुए, श्री अशोक पथिरागे, चेयरमैन, श्रीलंकन एयरलाइंस ने कहा-‘आपने सामने आने चुनौतियों के परे हम देश की सीमाओं के फिर से खुलने की दिशा में देख रहे हैं। हालांकि शेड्यूल्ड सर्विसेस को स्थगित कर दिया गया था, राष्ट्रीय कैरियर होने के नाते, हम रिलीफ फ्लाइट्स उपलब्ध करवाने का काम कर रहे थे। ताकि हम इस स्थिति में फंसे हुए श्रीलंका के लोगों तथा ऑनय देशों के लोगों को उनके घर सकुशल वापस भेज सकें। हम अपनी एक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज को सहयोग देने तथा आवश्यक आपातकालीन उपकरणों व इस महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने का काम भी अपनी कार्गो सेवाएं भी उपलब्ध करवा रहे थे। हम रात दिन काम कर रहे थे ताकि अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा सम्बन्धी गाइडलाइंस के अनुसार चल सकें तथा ‘न्यू नॉर्मल’ (नई सामान्य) परिस्थितियों की चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।’
अशोक पथिरागे श्रीलंका के अग्रणी बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। वह सॉफ्टलॉजिक ग्रुप के संस्थापक हैं, जो कि एक अग्रणी श्रीलंका की कम्पनियों के समूह का एक अग्रणी संस्थान है। श्रीलंकन एयरलाइंस में एक चेयरमैन की भूमिका निभाने के साथ ही श्री पथिरागे, 50 से अधिक मार्केट लीडिंग कंपनियों का काम भी देखते हैं। इन कंपनियों के अंतर्गत रीटेल से लेकर टेलीकम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, फाइनेंस, आईटी, लीज़र और ऑटोमोबाइल्स तक जैसे क्षेत्रों में सेवाएं दी जाती हैं। श्री पथिरागे को श्रीलंका शासन द्वारा 2019 के उत्तरार्ध में श्रीलंकन एयरलाइंस के नियंत्रण को अधिकार में लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, ताकि एयरलाइंस को अधिक लाभदायक और उन्नति करने वाले एंटरप्राइज़ के रूप में बदला जा सके।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal