सोनभद्र। 15 अगस्त | सी. आई. एस. एवं विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के संयुक्त तत्त्वाधान में राबर्ट्सगंज स्थित सोनभद्र जनपद उ०प्र० के अनाथालय केशवा बाल कल्याण केंद्र एवं केशवा गुरुकुल समेकित समावेशी विद्यालय घुरमा ग्राम में 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में बी पी एल, अन्त्योदय, स्लम, बालक बालिकाओ एवं ग्रामीण समाज के लोगो के साथ संपन हुआ |
यहाँ के समाज सेवी और अनाथालय परिवार के सहयोगी संरक्षक पिंटू पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराया और अपने उद्द्बोधन में कहा कि उनका पूरा सहयोग इस आश्रम को रहेगा और पूरा परिवार इसमें सहयोगी होगा | उन्होने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें अखंड भारत के निर्माता है | उन्होंने अपने हाथो से फल एवं मिठाई बच्चों में वितरित किया | कार्यक्रम में शेषनाथ तिवारी, एवं राहुल तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किये | गोली एवं परी ने राष्ट्रभक्ति गीत सुनाया |
इस अवसर पर राजेश यादव, सिद्धार्थ, राजन, शम्भू, कौशल, पूनम, आशीर्वाद, संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे | धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय संरक्षक एवं विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र के प्रभारी ई० पंकज गौतम ने किया | प्रतिभा, विनीता अनीता, गीता, राजन, आंचल, रवि प्रीतम आदि लगभग 48 बच्चों ने अखंड भारत का संकल्प लिया | कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा प्रकल्प के संस्थापक एवं विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के संगठन प्रमुख डॉ सत्यप्रकाश उपस्थित थे |
कौशल चौहान
कार्यलय प्रभारी
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal