सोनभद्र।आज 04 अगस्त 2020 को मारवाड़ी धर्मशाला रावर्टसगंज सोनभद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे के नेतृत्व में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस बहुत ही भव्यता पूर्वक मनाया गया।

जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक योग साधकों को गिलोय, तुलसी ,एलोवेरा, नीम ,पारिजात जैसे औषधि पौधों का वितरण भी किया गया|

इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ,पतंजलि योग समिति के नगर प्रभारी धनंजय कुमार मिश्रा, युवा भारत के नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्रा, पतंजलि योग समिति के नगर महामंत्री अजय कुमार पांडे, भारत स्वाभिमान के नगर महामंत्री लक्ष्मी नारायण पांडे ,किसान सेवा समिति के नगर संरक्षक श्री अमरेश चंद्र त्रिपाठी, योग साधकों मे शेषमणि तिवारी, रमेश राम पाठक, विनोद कुमार मिश्र चंद्र बहादुर सिंह , रूप नारायण सिंह, तेज नारायण मिश्रा समेत काफी योग साधक उपस्थित रहे|
आज जनपद में रावटसगंज, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, रेनू सागर, वैनी , घोरावल समेत कई जगहों पर श्रद्धेय आचार्य श्री बाल कृष्ण का जन्म दिवस मनाया गया तथा औषधि पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष भी लगाए गए तथा बाटे भी गए|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal