रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) बख्रिहवा में स्व.नाबालिक सिंह की स्मृति में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के द्वारा वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात स्मृतिचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया । पौधरोपण के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मैं ज्यादा लोगो से मिल नही पा रहा हूँ लेकिन कार्यकर्ताओ द्वारा जो भी समस्या बताई गई हैं मैं उसका निदान कराने का प्रयास करूंगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार , म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार,बभनी मंडल अध्यक्ष

प्रमोद दुबे, सेक्टर प्रभारी श्याम नारायण सिंह, मंडल महामंत्री विष्णुपाल द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष जवाहर जोगी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुधीर पांडे, मंडल उपाध्यक्ष श्यामकार्तिक दुबे, मंडल मंत्री ईश्वरी प्रसाद, सेक्टर संयोजक ओम प्रकाश , विजयमल, अधिवक्का आलोक कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह ,संतोष गुर्जर आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal