कांग्रेसियो की नाराजगी खुलकर सामने आई,कई दिग्गजों ने दिया स्तीफा

सोनभद्र। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मतभेद व नाराजगी राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि आज जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ द्वारा जिला कमेटी घोषित करने के बाद पार्टी में त्याग पत्र देने का सिलसिल चल पड़ा है।

आज जिले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों ने उपेक्षा आप आरोप लगाते हुए पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ को भेज दिया है। इन पदाधिकारियों का आरोप है की जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी में पीसीसी सदस्यों , जिला के पुराने कार्यकर्ताओ की उपेक्षा करते हुए दूसरी पार्टी से आये लोगो को तबज्जो दिया है। कांग्रेस पार्टी की मूल सदस्यता से त्यागपत्र देने वालो में पूर्व जिला सचिव रामानंद पाण्डेय , पूर्व जिला कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र देव पाण्डेय और पूर्व नगर अध्यक्ष ओबरा जय शंकर भारद्वाज ने पार्टी की मूल सदस्यता से त्याग पत्र जिलाध्यक्ष को दिया है। इन लोगो मे अपने त्याग पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी , राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजा है। इस त्याग पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि लॉक डाउन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 18 टन अनाज उपलब्ध कराया गया था लेकिन गरीबो में प्रदेश महामंत्री विश्व विजय सिंह द्वारा सिर्फ 2 कुंतल अनाज का वितरण किया गया। जबकि आज तक स्थानीय संगठन द्वारा अनाज का वितरण नही किया गया।

Translate »