
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र)क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर के रूप में चर्चित अजीरेश्वर धाम जरहा को पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता दिए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। पर्यटन स्थल घोषित होने से जरहा सहित इलाके के तमाम ऐतिहासिक दुर्लभ स्थानों के विकास की और संभावना प्रबल हो गयी है। इसबाबत पूर्वांचल सम्भाग पर्यटन बिभाग के उप निदेशक कार्यालय प्रयागराज से जारी स्टेटस विकास रिपोर्ट के आधार पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में सभी बिंदुओं को दर्शाते हुए जरहा अजीरेश्वर धाम को भी पर्यटन स्थल के रूप में सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सूची में शामिल किया गया है। साथ ही वन बिभाग , राजस्व और अन्य सम्बन्धित बिभाग को आदेश की प्रति भेज कर जल्द सभी बिंदुओं पर अजीरेश्वर धाम को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गयी है। गौरतलब हो कि सरकार द्वारा पर्यटन मंत्रालय में सोनभद्र से नामित चेयरपर्सन ओमप्रकाश गोयल जी के अथक प्रयास से रेनुकोट – बीजपुर मुख्य मार्ग पर स्थिति अजिरनदी के सुरम्य तट पर बने ऐतिहासिक मंदिर अजीरेश्वर धाम को यह सौभाग्य मिला है। इसबाबत जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक एवं क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी बघेल इंफ्राइंस्टक्चर के मुखिया राजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि चार साल के अथक प्रयास से आज यह सौभाग्य मिला है उन्हों ने जरहा के अजीरेश्वर धाम को पर्यटन स्थल बनाये जाने की पुष्टि की और इसके लिए उन्हों ने सोनभद्र के वरिष्ट भाजपा नेता ओमप्रकाश गोयल सहित क्षेत्र के समस्त मीडिया बन्धुओं को इस मुहिम के साथ किये गए प्रयास की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। उधर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों में राजकुमार सिंह , बी पी गुप्ता,डा. ब्रह्मजीत सिंह , गणेश शर्मा,रवि गुप्ता, मुन्ना सिंह , लल्लू बाबू , श्याम सुंदर जायसवाल , श्यामकार्तिक दुबे , मुन्नालाल सहित अनेक लोगों ने पर्यटन स्थल की सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता ब्यक्त की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal