भाजपा अनपरा मण्डल वृक्षारोपण अभियान के तहत अर्जुन घाट, कहुवानाला, बूथ संख्या -192 सेक्टर-औड़ी किया पौधरोपण

सोनभद्र।पर्यावरण पर चिंतन ही नही क्रियान्वयन की जरूरत है।जिसे अमली जामा पहनाने के लिये भाजपा अनपरा मण्डल ने कमर कसी।आज 13 जुलाई 2020 को वृक्षारोपण का कार्यक्रम अर्जुन घाट, कहुवानाला, बूथ संख्या -192 सेक्टर-औड़ी ,मंडल- अनपरा सोनभद्र में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा थाना अध्यक्ष राज्य वन्यजीव बोर्ड उतर प्रदेश सरकार के सदस्य परम आदरणीय श्रवण जी , हम सभी के मार्गदर्शक वरिष्ठ भाजपा नेता के.सी. जैन जी (शक्तिनगर विकास प्राधिकरण- नामित सदस्य विजय प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा द्वारा कहुवा ,आँवला एवं फलदार वृक्ष लगाया गया। कार्यक्रम में अनिल सिंह गौतम भाजपा जिला उपाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष शक्तिनगर ,संजय तिवारी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री प्रदीप कालड़ा ,मंडल महामंत्री प्रमोद शुक्ला , मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा , कृष्ण सिंह जी, मंडल मंत्री इशु जायसवाल ,औड़ी सेक्टर संयोजक आनंद दिक्षित जी, बबलू जायसवाल जी,विवेक सिंह जी, पवन सिंह ,दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Translate »