Wednesday , September 16 2026

चोपन -चैनाटोला,गड़वानी संपर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील,आवागमन बाधित

पनारी /सोनभद्र (विजय यादव) ग्राम पंचायत पनारी विकासखंड- चोपन -चैनाटोला,गड़वानी में आने जाने के लिए सम्पर्क मार्ग बरसात होने से गद्ढे(कीचड़) में तब्दील हो गया है।

सरकार की जनहित लोकहित कल्याणकारी योजनाओं एम्बुलेंस १०२,१०८,११२ गांव में नहीं जा पाने से आवागमन बिल्कुल बंद हो गया है ,जिससे गांव में आपातकालीन सरकारी सेवाएं ठप हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या उत्पन्न हो गई है।
सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क करने पर अधिकारी सुन नहीं रहें हैं जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Translate »