Wednesday , September 16 2026

वृक्षारोपण एवं जरूरतमंदों के बीच राशन बांट कर अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन।

युवा समाजवादियों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन गरीबों की मदद करके मनाया।

शक्तिनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बुधवार को शक्तिनगर में 47वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम के साथ मनाया। युवजन सभा व छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण व जरूरतमंदों के बीच राशन बांट कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

युवजन सभा विधानसाध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ जोंटी व युवा छात्र नेता मुकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं साथ कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अखिलेश यादव का जन्मदिन सबसे अलग अंदाज व सादगी के साथ मनाया। सोनभद्र सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव के निर्देशन में पूरे जिले में सपा नेताओ द्वारा जरूरतमंदो के बीच राशन वितरण किया गया और जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अखिलेश सिंह, राजू कुशवाहा, राजू ठाकुर, परवेज आलम, अजीत सिंह और आमिर अली आदि नेता उपस्थित रहे।

Translate »