सोनभद्र।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आज 26 जून 2020 सलाम दिवस के नाम से चीन के द्वारा मारे गए हमारे देश के बहादुर सैनिकों को शहीद उद्यान परासी में श्रद्धांजलि पुर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मौन होकर मोमबत्तियां जलाकर पुष्पान्जलि अर्पित किया गया।

तत्पश्चात महात्मा गांधी के राम धुन का गायन इस आसय से किया गया की परमात्मा सबको सद्बुद्धि मिले।
पुर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा”शहिदों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।”
पुर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह ने कहां कि ” चीन के कायराना हरकत को देश बरदास्त नहीं करेगा। मुंह तोड जबाव देने की जरूरत है।”
सोशलडिस्टेसिंग का पालन करते हुए नामवर सिंह कुशवाहा, अरविन्द कुमार सिंह,फरीद अहमद, जितेंद्र पासवान, वंशीधर पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, रामानंद पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, बिजेंद्र, शितला पटेल,स्वतंत्र शाहनी,सेत राम,छात्र नेता विवेक पटेल अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal