पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्महत्या

-पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्महत्या।

-पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी में काटा।

-अपने खेत मे गमछा से लगाया फंदा।

– सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की घटना

सोनभद्र।

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार रात पति रामबरन (58) ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी गीता (55) की हत्या कर दी। फिर खुद आत्महत्या कर लिया। पति का शव उसके घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक पुलिया के नीचे मिला। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाने के साथ जांच शुरू कर दिया है।
विवरण के मुताबिक राजपुर गांव निवासी गीता (55) साल की शुक्रवार की रात पति रामबरन ने ही कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी । घटना के दिन पति- पत्नी के अलावा उसकी छोटी बहू सबिता ही घर मे थी। मृतक गीता का बड़ा बेटा सुनील अपनी पत्नी के साथ पिछले दस दिनों से ससुराल बड़खुर (चितरंगी ) शादी में गया था। जबकि छोटा लड़का अजय ओबरा में कही मजदूरी करता है। छोटी बहू सबिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि सास ससुर के साथ टीबी देखने के बाद हम अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह उठे तो देखे की सास लहूलुहान अपने बिस्तर पर पड़ी हुई है और चौकी के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी है और स्वसुर नही थे। इसके बाद पति रामबरन का शव गांव में ही उसके घर 700 मीटर पुल के नीचे मिला। उसकी गर्दन में गमछा बंधा हुआ है। पति ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या क्यों किया इसका खुलासा नही हो सका है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
इस घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह साबित देवी ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया की उनके ससुर रामबरन उनकी सास की हत्या कर दिया है। इस सूचना पर शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पुलिस पहुची और घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था आज सुबह रामबरन अपने खेत के तरफ जाते दिखाई दिया है। वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रामबरन का शव उसके खेत मे पड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके सम्बन्ध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Translate »