कांग्रेसियो ने गरीब आदिवासियों में बांटे 400 कुंतल अनाज

सोनभद्र।आज 18 जून 2020 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सोनभद्र की गरीब,बेसहारा, आदिवासी, गिरी वासियों के लिए 400 कुंटल अनाज वितरण के लिए दिया गया।

आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा के राशन सामग्री भेजे जाने के सहयोग से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसी नेता मोहम्मद फरीद अहमद ने कहा कि “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा का अन्नदान जानता के प्रति सेवा सहयोग समर्पण से एक अच्छा संदेश जाएगा।”
जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि “गांधी परिवार जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। खाद्य सामग्री भेजना उनके भारत के जनता के प्रति सहृदयता का परिचायक है।”
खाद्य सामग्री द्वारा उतारे जाते समय निम्न कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राम राज सिंह गोंड,नामवर सिंह कुशवाहा, अरविन्द कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान,मो फरीद अहमद, कौशलेश पाठक,धीरज पाण्डेय, रामानंद पाण्डेय,निगम मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, वंशीधर पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा,सुरज वर्मा,मृदुल मिश्रा, मदन श्रीवास्तव,विवेक पटेल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
भवदीय
राम राज सिंह गोंड
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी
सोनभद्र।

Translate »