शिक्षा विभाग में हो रहे फर्जीवाड़े पर प्रियंका गांधी, ने योगी सरकार पर दागे सवाल

संजय द्विवेदी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत और सत्ता के गलियारे में पिछले कई दिनों से सनसनी बनी हाई प्रोफाइल अनामिका शुक्ला मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगातारजीरो टॉलरेंस की बात की दम भरने वाली प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से शिक्षा विभाग में ‘फर्जीवाड़े’ पर सवाल पूछा है।कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर पूछा, ‘शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था? क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी?’ प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ‘हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे हैं।’प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर आरोप, कहा- कोरी साबित हुईं युवाओं के लिए की गई घोषणाएं।इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि यूपी सरकार की शिक्षा व्यवस्था के तंत्र से भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अनामिका के नाम पर 25 फर्जी नियुक्तियों, परिषदीय विद्यालयों की फर्जी नियुक्तियों के बाद अब मैनपुरी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। ये सब भर्तियां हुईं किसके कार्यकाल में हुईं और अभी तक चलती कैसे रहीं?वहीं उन्होंने कहा था कि कस्तूरबा विद्यालय की नियुक्तियों में घोटाला सामने आने के बाद तो शिक्षा विभाग में अन्य घोटालों की परतें खुलने लगी। अब परिषदीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का मामला। नियुक्तियां 2018 में हुईं। दो साल तक ये सब चलता रहा। सच सामने आना चाहिए कि नहीं?

Translate »