
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी बोलते हुए
आपदा से निपटने के लिये हिमाचल प्रदेश सरकार अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री और सभी मंत्री आपदा के दौरान ग्राउंड पर रहे और अब भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अगर केंद्र सरकार की ओर से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया जाये तो बहुत मदद मिल जाएगी। क्योंकि जितनी भीषण तबाही हुई है, राज्य सरकार के पूरा ज़ोर लगाने के बाद भी उसकी भरपाई मुश्किल है।
मेरी सरकार से अपील है कि राज्य की मदद की जाये, सेब के किसानों को लेकर नीतियों में संशोधन किया जाये।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने मंडी के देवरी गाँव में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और पीड़ित ग्रामीणों की पीड़ा सुनी। आपदा में बच्चों के स्कूल ढह गये हैं। बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांव वालों को हर संभव मदद, राहत एवं पुनर्वास का आश्वासन दिया।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने कुल्लू में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया।
बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं और लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार और जनता की माँग है कि केंद्र सरकार प्रदेश में आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और हिमाचल के भाई-बहनों के पुनर्वास में मदद करे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal