सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दिशा-निर्देश में पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई के सन्दर्भ में महारसोई”सेवा सत्याग्रह” कार्यक्रम के सातवें दिन जिला अध्यक्ष के अगुवाई में राबर्ट्सगंज,घोरावल विधानसभा के गांवों में मास्क एवम् लन्च पैकेट वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि” प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को जन सेवा करते समय गिरफ्तार किया गया।

सरकार के इस दमनकारी नीतियों का हम कांग्रेस जन निन्दा करते हैं जरूरत पड़ने पर जेलभरो आन्दोलन करने को भी तैयार हैं।”
पुर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा,पुर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह, राजबली पाण्डेय,रामानंद पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय,निगम मिश्रा,फरीद अहमद, राजीव त्रिपाठी, आशुतोष कुमार दुबे, श्री कान्त मिश्रा,स्वतंत्र शाहनी, मनोनीत, वंशीधर पाण्डेय,शान्ती,मन्जू देवी,सुरेन्दर, विनोद कुमार शर्मा, शीतला सिंह पटेल, हरिशंकर गोंड,सन्तोष सिंह, बृजेश तिवारी, हरिशंकर सिंह गोंड,संजय दूबे, आदि लोग सोशलडिस्टेसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal