जरूरतमंदों के लिए करें रक्तदान कर,बने महादानी

समर जायसवाल

दुद्धी-जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे दो महिला मरीज को दो रक्तवीरों ने अपना रक्तदान कर उन्हें पुनः जिंदगी जीने का अवसर दिया।दुद्धी ब्लड डोनर ग्रुप के दो सदस्यो ने दो महिलाओ को अपना रक्त देकर उनकी जीवन की रक्षा किया ।मरीज -लीलावती देवी 22 पत्नी कृष्णा कुमार डिलीवरी केस में सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती थी। जिनको ए-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। मरीज के रिस्तेदारो के द्वारा दुद्धी ब्लड डोनर ग्रुप व्हाट्सएप पे इसीकी जानकारी दी, जानकारी मिलते ही ग्रुप मेम्बर


ब्लड डोनर फ़हद इस्लाम ने तत्काल ही ( ए-पॉजिटिव) रक्तदान दिया।वही दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज -सरिता देवी 30 पत्नी महिपाल मलदेव को रक्त की कमी हो गयी। उनके भाई ने भी दुद्धी ब्लड डोनर ग्रुप में जानकारी देते हुआ बताया की ए-पॉजिटिव रक्त की जरूरत है। जानकारी मिलते ही ग्रुप मेंबर राजा गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि में जाकर रक्तदान दी।ग्रुप संचालक कुंदन कुमार ने कहा की किसी भी तरह की रक्त की कमी हो तो जल्द से जल्द सम्पर्क करें अपनी पूरी कोशिश करेंगे की आपकी मदद हो। इस पुनीत कार्य का लोगों ने जमकर सराहना की।

Translate »