
-कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का गिरफ्तारी बेहद कायराना कदम-बृजेश तिवारी।
गुरमा,सोनभद्र।कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू”के रिहाई के लिए पूरे जिले में महा रसोई सेवा सत्याग्रह का कार्यक्रम 6 जून से 12 जून तक चलाया जा रहा है इसी क्रम मे ओबरा विधानसभा के ग्राम पंचायत सलखन के नौकाटोला में जरूरत मंद ग्राम वासियों को भोजन वितरित किया गया।ग्रामीणों व उपस्थित बच्चों ने दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके भोजन प्राप्त किया। लगभग 250 भोजन पैकेट का वितरण किया गया।पूर्व महासचिव बृजेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू”की गिरफ्तारी बेहद ही कायराना हरकत है उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करने का संकल्प बनाया है क्या प्रवासी मजदूरों की मदद करना गलत था सरकार उनकी गिरफ्तारी करके कांग्रेस की आवाज़ को दबा नही सकती। अजय कुमार लल्लू को जल्द से जल्द नही रिहा किया गया तो कांग्रेसी आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगी पूर्व चोपन ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि जब जब देश मे विपदा आयी है कांग्रेस ने आगे बढ़कर मदद किया हैं प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का प्रमाण है फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार करके सरकार क्या साबित करना चाहती है।इस कार्यक्रम में चोपन नगर अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी ,यूथ कांग्रेस के नेता अजित शुक्ला,पन्नालाल,विनोद कुमार,मंजू देवी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal