मुम्बई से लौटे एक वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गई।

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व मुम्बई से लौटे एक वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधीकारी एस के उपाध्याय ने बताया की करमा थाना क्षेत्र के तियरा गांव में 18 मई को मुम्बई से एक 65 वर्षीय वृद्ध अपने घर लौटा था। तबीयत ठीक नहीं होने पर 23मई को उसको जिला अस्पताल मे क्वारनटाईन किया गया और सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था जो शुक्रवार पाजिटिव निकला है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। कोरोना पाजिटिव निकले वृद्ध को ईलाज हेतु कोविड अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया गया है। तियरा गांव को हाटस्पाट बनाते हुए सील किया जा रहा है।

Translate »