सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वावधान में आधुनिक भारत के शिल्पकार ,भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड के अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनाया गया,।

इस दौरान जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भारत को आर्थिक व सामाजिक रुप से सशक्त बनाया, देश की एकता अखंडता को कायम बनाये रख्खा, उन्होंने भारत को पूरे दुनिया मे एक अलग पहचान दिलाया।।
कांग्रेस नेता अरविंद सिंह ने कहा कि पंडित जवाहलाल नेहरू जी का आधुनिक भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। नेहरू जी आद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में विख्यात रहे।
कांग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि नेहरू जी हमेशा देश को तरक्की की तरफ ले जाने के लिए अग्रसर रहे। इसी क्रम में उन्होनें देश व प्रदेश के अलावा जनपद में भी कई कल कारखानों की नींव रक्खी, जिसे आज लोगो को लाभ मिल रहा है।
कांग्रेस नेता कमलेश ओझा व राजीव त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी देश को एक दिशा देने का काम किया है, नेहरू जी आज भी लोगो के दिलो में बसते है ।
इस मौके पर सालिग्राम कनुजिया,अवधनाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, रामानंद पांडेय, निगम मिश्रा,अमरेश देव पांडे,उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal