कोविड-19 के एक्टिव केस भारत से ज्यादा दुनिया का चार देश हैं।

दुनिया-विश्व मे कोरेना वायरस के संक्रमितों की संख्या 50 लाख से पार हुई

कोविड-19: इटली से आगे निकला भारत

भारत मे कोरेना वायरस के संक्रमितों की संख्या 1.12 लाख से पार हुई।

नई दिल्ली।विश्व मे कोरेना वायरस के संक्रमितों की संख्या 50 लाख से पार हुई ।वही अब तक 3 लाख 29हजार से ज्यादा मौते हो चुकी है। 20 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हुये है।भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।गुरुवार की सुबह देश में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 1.12 लाख को पार कर गई।वही अब तक 3434 लोगो की मौत हो चुकी है।वही 45422 मरीज स्वस्थ्य हुये है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।गुरुवार की सुबह देश में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 1.12 लाख को पार कर गई।वही अब तक 3434 लोगो की मौत हो चुकी है।इस मुश्किल वक्त में राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 45 हजार कोरोना पेशेंट स्वस्थ भी हो चुके हैं। अगर देश में एक्टिव कोरोना केस की बात करें तो हम इटली से आगे निकल गए हैं।अब दुनिया में सिर्फ 4 देश ही ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के एक्टिव केस भारत से ज्यादा हैं।

वर्ड मीटर्स वेबसाइट के मुताबिक भारत में गुरुवार के सुबह कोविड-19 के कुल केस 112,028 हो चुके थे। पिछले एक सप्ताह में भारत में लगभग रोज 5 हजार के करीब केस बढ़ रहे हैं।वेबसाइट के मुताबिक भारत में बुधवार को कोरोना के एक्टिव केस 62,894 हो गए हैं। एक दिन पहले यह 59 हजार के करीब था।भारत ने पिछले दो दिन में एक्टिव केस के मामले में इटली और पेरू को पीछे छोड़ दिया है।इटली में 62,752 और पेरू में 60,045 केस हैं।कुल केस की बात करें तो इटली में 2.27 लाख और पेरू में 99,450 कोविड-19 के पेशेंट हैं। इटली में इस वायरस के कारण 32,330 लोगों की जान गई है।हालांकि, अब वहां इसका कहर कम हो रहा है. इटली में अब तक 132,282 लोग कोविड-19 को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। पेरू में 2914 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 36 हजार स्वस्थ हो चुके हैं।भारत में करीब 3,400 से ज्यादा कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके हैं।

अमेरिका की हालत सबसे खराब
दुनिया में एक्टिव केस की बात करें तो अमेरिका (America) की हालत सबसे खराब है।वहां कुल 15.78 लाख लोग कोरोना के संक्रमण में आए। इनमें से 11.19 लाख अब भी एक्टिव केस के दायरे में हैं।करीब 3.65 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।. अमेरिका में कोरोना की वजह से 94 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।रूस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर एक्टिव केस के मामले में रूस (Russia) दूसरे, ब्राजील तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर है। रूस में 220,341 एक्टिव केस हैं। ब्राजील में 150,458 और फ्रांस में 90,224 केस हैं. दुनिया में अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस ही ऐसे देश हैं, जहां भारत से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Translate »