पंकज सिंह/विकास अग्रहरी@sncurjanchal
म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रासपहरी में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के दिशा निर्देश पर भाजपा के जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारीयो के द्वारा म्योरपुर मण्डल के रासपहरी सेक्टर मे सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह ध्यान रखते हुए सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों को करोना जैसी वैश्विक महामारी और चिलचिलाती तेज धूप से बच बचाव हेतु सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार.म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान. मंडल महामंत्री विष्णुकांत दुबे. जिला सह संयोजक भाजपा आईटी विभाग अमित रावत . मंडल सह सयोजक आईटी दीपक कुमार,मण्डल महामंत्री रामसाहाई रौनियार, रधुबिर पनिका,व सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal