राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत ने अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को किया सम्मानित

सोनभद्रराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी शर्मा निरंकारी के निर्देशन जिला इकाई सोनभद्र ने आज जिला पुलिस मुख्यालय चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पी सिंह को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र
सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

वर्तमान परिवेश में जहां संपूर्ण विश्व सहित भारत कोरोन जैसी महामारी का दंश झेल रहा है वही करोना वारियर्स के रूप में पुलिस, पत्रकार, सफाई कर्मी, डॉक्टर आदि अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनमानस की सेवा में लगे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, के निर्देशन में सोनभद्र जिले में कोरोना वारियर्स को सम्मान करने हेतु कार्यक्रम चलाया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी जोन) उत्तर प्रदेश ऋषि झा, जिलाध्यक्ष मनोज केसरी, जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय पूर्वांचल मीडिया क्लब जिलाध्यक्ष (एडवोकेट), राम जी गुप्ता (पत्रकार), आलोक पटवा (जिला महासचिव), चंद्रजीत सिंह (शिक्षक संघ), आलोक पति तिवारी, ब्रज भूषण तिवारी एडवोकेट, मोहम्मद शाह फैशल उपस्थित थे।

Translate »