समर जायसवाल-

दुद्धी- कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां देश के तमाम नागरिक अपने अपने तरीके से लगे हुए हैं। वही स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, विद्युत विभाग ,मीडिया के आलावा तमाम सरकारी तंत्र गैर सरकारी तंत्र पूरे दमखम के साथ लगकर इस महामारी को खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं।

इसी क्रम में आज भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के लिए दिन रात मेहनत करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उन विधुत कर्मियों का सम्मान पुष्प वर्षा व अंगवस्त्रम देकर किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे लोगों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की कहां की देश की सेवा में लगे करोना योद्धाओं के कारण ही हम सभी इस महामारी से जीत हासिल कर सकते हैं इसमें इनका योगदान सराहनीय व उत्कृष्ट है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश यादव इंस्पेक्टर क्राइम,आयोजक प्रेम नारायण सिंह (मंडल महामंत्री भाजपा) मनीष जायसवाल, अहमद, गंगा प्रसाद, जगत जयसवाल,तथा विद्युत विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal