Wednesday , September 16 2026

ओबरा विधायक द्वारा राशन किट का वितरण

पनारी/सोनभद्र (विजय यादव) संजीव कुमार गोंड विधायक के व्दारा ओबरा विधानसभा कार्यालय बाड़ी में हर दिन की भांति आज भी राशन किट वितरण किया गया।

कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी को लेकर देश के प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में लाक डाउन ३ कर दिया गया है।
दिहाड़ी मजदूरों, कामगारों, श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, भारत सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार और तमाम समाज सेवियों, संस्थाओं व्दारा जगह जगह पर कम्युनिटी किचन सेन्टर व राशन किट वितरण किया जा रहा है जिससे कोई भुखा पेट ना सोए।

साथ ही सोशल डिस्टेंस एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सेक्टर संयोजक बाड़ी टाटा चौधरी,सुमेश, राजू दुबे बबलू निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »