सोनभद्र।वैश्विक महामारी में पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा अपना स्वास्थ्य खतरा में डालकर दिन रात मेहनत कर क्षेत्र की जनता को राहत सामग्री व अन्य देखभाल किया जा रहा है।

इसी क्रम में भाजपा नेता सतीश पांडेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह व मंडल अध्यक्ष कर्मा धर्मेंद्र शर्मा के साथ करमा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व करमा थाना के पूरे टीम को कोरोना योद्धाओं का हौसला अफजाई करने के लिए पुष्प वर्षा कर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मंडल मंत्री वरुण तिवारी,नीरज तिवारी, मंडल मंत्री अमरनाथ मौर्य भाजपा नेता सीबी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुन्नर मौर्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal